Save the Environment
मानव का पर्यावरणीय संबंध पर्यावरण का महत्व :- पर्यावरण परी+आवरण से मिलकर बना है पर्यावरण का सीधा अर्थ हमारे चारों ओर के आवरण को पर्यावरण कहते हैं इसमें जल,वायु,पृथ्वी, अग्नि आदि परमेश्वर प्रदत तत्व आते हैं इस पर मानव का कोई नियंत्रण नहीं है अर्थात ये ईश्वरीय शक्ति द्वारा प्रदत तत्व हैं और ये तत्व मिलकर ही पर्यावरण का निर्माण करते हैं और इन तत्वों के बिना मानव प्रजाति का अस्तित्व ही नहीं रह सकता इस प्रकार हम कह सकते हैं कि पर्यावरण का मानव जीवन में चोली दामन का साथ है वर्तमान का पर्यावरण-:- यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि वर्तमान का पर्यावरण बहुत ही दूषित हो रहा है पर्यावरण के साथ छेड़खानी करने के कारण ही मनुष्य को अनेक प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है जैसे अकाल,अतिवृष्टि,तूफान आदि प्राकृतिक आपदाओं का मुख्य कारण पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ है इसके साथ ही पर्यावरण के जो तत्व है जल,वायु,भूमि यह इतने प्रदूषित हो गए हैं कि आज मानव प्रजाति का स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया है हमेशा रासायनिक पदार्थो...